Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Thursday, August 26, 2021

दर्द पिता का_भुनेश्‍वरी साहू

     दर्द पिता का.....

 बेटा तेरा उंगली पकड़ 

तुझे राह दिखाया है

अपनी कमाई का पाई पाई 

तुझपर लुटाया है


कल का सोचकर ना जाने क्युं

खुद ही घुटा हूं समाज में

छह बेटियों को किनारा किया

 बस एक तेरे ही चाह में


तेरे लिए मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे

हर जगह दरवाजा खटखटाया था

तुझे पाने को कितनी जगह 

मन्नत का धागा बंधवाया था


बेटा तरक्की की सीढ़ी पर 

चढ़ गया  तू आज

मुझको और औरों को भी 

तुझ पर बड़ा है नाज


अब तू भी करने जा रहा 

नई जिंदगी की शुरुआत

उससे पहले कुछ कहना है

 सुन लो मेरी बात


बचपन में तेरी बहनें

रखती थी तेरा खूब ख्याल

अपनी खुशियों से वंचित थी 

पर किया नहीं कभी एक सवाल


जब भी आयेंगी ससुराल से

मायका उनका संवार देना

मै जो ना दे सका उन्हें

मेरे हिस्से का वो प्यार देना


कुछ ना दे सको तो 

चंद मीठे बोल बोल देना

बेटियां संस्कारी है मेरी 

खुशियों के रंग घोल देना

Saturday, August 21, 2021

अहा धरित्रि ! _पद्म मुख पंडा

 अहा धरित्रि !

     **********

मंद मंद बह रहा समीरण बाग़, खेत,खलिहान में   !

यह मलयानिल ,स्निग्ध, सुगंधित, विचरे सकल जहान में! 

आर्तनाद कर रही, मनुजता, विकल हो

रहा नभ है।

वसुंधरा के अश्रु बहाते देख, मेरु हतप्रभ है।

हिन्द महा सागर में उठता ज्वार, कह रहा,

सबसे ,

करो नया प्रारम्भ, प्रयत्न, न भूल हो सके

अब से।

संप्रभुता पर आंच न आवे,भारत वर्ष, सफल हो ।

हर प्रदेश, हर प्रांत,शान्ति के लिए, नित्य

 अटल हो।

शत्रु देश के साथ, करें व्यवहार, सजग हो

नित ही।

ध्यान रहे, विस्मृत ना हो, निज राष्ट्र का हित ही।

है  मानवता,सकल जगत को, यही निवेदन

करती।

सदा प्रेम बंधुत्व भाव से, भरी रहे यह धरती।।

***

स्वरचित एवम् मौलिक

आवृत्ति पद्म मुख पंडा

ग्राम महा पल्ली पोस्ट लोइंग  जिला रायगढ़ छ ग

Monday, August 2, 2021

अजय अग्रवाल_यक्ष प्रश्‍न

 ............"यक्ष प्रश्न"...........


जग की रीति निराली ,

   पकायें पुलाव ख्याली ।


गर निज मेहनत रंग लाई ,

   "मै हूँ ना" आ जतायें ठकुराई ।


गर श्रम हो जाये निष्फल ,

   कहन लगे "मै ना था" कल ।


बन चौधरी आग लगायें ,

    जतन पर पानी फेर जायें ।


भरम है या भरमाया गया ,

    धूमिल "यक्ष प्रश्न", हो कहां धर्म पुत्र ।।


अजय अग्रवाल"पप्पी"...स्वरचित.मौलिक ...ग्वालियर मध्यप्रदेश