Sunday, August 8, 2021

मधुकर वनमाली_बच्‍चों का देशप्रेम

                    


नमन मंच

#साहित्य_की_बहती_धारा

देशभक्ति बाल गीत

दिनांक ८/८/२१


आज तिरंगा फहरा दो

बड़े अनोखे तीन रंग जो

आज क्षितिज में लहरा लो

छूने को आतुर यह नभ को

आज तिरंगा फहरा दो।

लाल किले की प्राचीरों से

आती जो आवाज सुनो

जण गण मन हीं अधिनायक अब

जागो अपना राज चुनो

वनमाली कुछ शोभा कर दो

फूल जरा कुछ बिखरा दो।

आज तिरंगा फहरा दो।

वीरों ने बलिदान दिया जब

आजादी की रुत आयी

लेकिन रहना है चौकन्ना

दुश्मन अपने हरजाई

रक्षा करनी होगी देश की

यह संकल्प भी दुहरा दो।

आज तिरंगा फहरा दो।

बर्फीले पर्वत पर देखो

अपनी जान लुटाते जो

सैनिक जो कुर्बान हुए हैं

आंखें नम कर जाते वो

भाल हिमालय नहीं झुकेगा

दुनिया को यह समझा दो।

आज तिरंगा फहरा दो।

मधुकर वनमाली

मुजफ्फरपुर बिहार

स्वरचित एवं मौलिक

madriff13@gmail.com

No comments:

Post a Comment