Sunday, August 8, 2021

सुमन अग्रवाल_ देशभक्ति गीत

                     

 नमन मंच

साहित्य की बदलती धारा

देशभक्ति गीत


शान से लहराता तिरंगा, वीरों का बलिदान।

आज़ादी का जश्न मनाएँ, भारत देश महान है।


चल पड़े प्रगति पथ पर अब नही देखेंगे मुड़कर,

ये भारत के वीर जवान, तर्पण उनके प्राण हैं।


शत शत नमन उन्हें रखते हमको जो महफूज़ हैं,

सुभाष, भगत, सुखदेव हुए देश के लिए कुर्बान है।


राष्ट्रप्रेमी जन जाग्रत हों, राष्ट्रगीत मिलकर गाएं,

केसरिया, सफेद, हरा तिरंगा भारत की शान हैं।


आजादी की कीमत हम कभी चुका नही पायेंगे,

सबकी हुई हैं आँखें नम शहीदों का गुणगान हैं।


ये अपना देश है रंगीला, इसकी शान निराली है

देश को आजादी मिली, ये वीरों का सम्मान है।


देश के नाम पैगाम भेजते, हम सब एक हो जाए,

अपना देश है कितना प्यारा बढ़े देश का मान हैं।


कितना अदभुत सुंदर प्यारा, भारत देश ये मेरा है,

जन्म लिया इस मातृभूमि में यही मेरी पहचान है।


15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली,

भारत की आजादी हमारे देश का स्वाभिमान है।


-सुमन अग्रवाल "सागरिका"

        आगरा

No comments:

Post a Comment